लाइव न्यूज़ :

केरल की एक महिला स्टार्टअप कंपनी का समझौता संयु्क्त राष्ट्र की एजेंसी के साथ

By भाषा | Updated: December 17, 2020 16:57 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 दिसंबर नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा गुणवत्ता मूल्यांकन, जलवायु परिवर्तन समेत ऊर्जा से संबधित अन्य क्षेत्रों में काम करने वाली और मुख्य रूप से महिला कर्मचारियों वाली स्टार्टअप कंपनी का समझौता ‘संयुक्त राष्ट्र महिला सशक्तिकरण सिद्धांत’ के साथ हुआ है। यह पहचान प्राप्त करने वाली यह केरल की पहली कंपनी है।

तिरुवनंतपुरम की विद्युति एनर्जी सर्विस ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किया है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि भारत की कुल 170 कंपनियों का समझौता संयुक्त राष्ट्र महिला सशक्तिकरण सिद्धांत :यूएनडब्ल्यूईपी: के साथ है, जिनमें से 64 निजी क्षेत्र की कंपनी है। इस सूची में शामिल होने वाली यह 65वीं कंपनी है और संयुक्त राष्ट्र के साथ समझौता करनेवाली केरल की यह पहली कंपनी है।

केरल पहले से ही संयुक्त राष्ट्र महिला सशक्तिकरण सिद्धांतों को लागू करने के लिए नीति आयोग की शीर्ष सूची में शामिल हैं। इसके तहत कारोबार और निजी क्षेत्र का मार्गदर्शन किया जाता है कि वे कार्यस्थल, बाजार और समुदाय के भीतर महिलाओं को कैसे सशक्त कर सकते हैं।

विद्युति एनर्जी सर्विस (वीईएस) की स्थापना एनआरआई अनूप बाबू ने की थी और उनकी मां इंदिरा बाबू इसकी सह संस्थापक हैं और प्रबंध निदेशक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण