लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी बाजार में भारत से अनार के दानों की पहुंच बहाल करने पर सहमति बनी : सरकार

By भाषा | Updated: December 15, 2021 13:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर सरकार ने बुधवार को बताया कि भारत से अनार के दानों के निर्यात को अमेरिका द्वारा 2018 में रोक दिया गया था हालांकि पिछले महीने 12वें भारत-अमेरिका व्यापार नीति मंच की बैठक में अमेरिका ने अनार के दानों के लिए बाजार पहुँच को अंतिम रूप देने पर सहमति व्यक्त की ।

लोकसभा में सुधीर गुप्ता और रवीन्द्र कुशवाहा के प्रश्न के लिखित उत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी । सदस्यों ने पूछा था कि क्या अमेरिका ने अपने बाजारों में भारतीय फलों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है ?

इस पर गोयल ने कहा, ‘‘ अमेरिका के बाजार में भारतीय फलों के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं है । भारत के पास केला, अनार, आम, तरबूज और नारियल सहित फलों के बाजार पहुंच है। तथापि, अनार के दानों के निर्यात को अमेरिका द्वारा 2018 में रोक दिया गया था।’’

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा कि इसके अतिरिक्त, भारतीय आम और अनार के फलों के निर्यात कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 2020 से रोक दिया गया था क्योंकि यात्रा प्रतिबंधों के कारण अमेरिकी निरीक्षकों द्वारा निर्यात पूर्व निकासी निरीक्षण नहीं किया जा सका।

उन्होंने कहा कि 12वें भारत-अमेरिका व्यापार नीति मंच की 23 नवंबर 2021 को आयोजित बैठक में, अमेरिका ने अनार के दानों के लिए बाजार पहुँच को अंतिम रूप देने के साथ-साथ भारत में आम और अनार के लिए पूर्व मंजूरी हेतु निगरानी हस्तांतरण पर सहमति व्यक्त की, जो इन वस्तुओं के अमेरिका को निर्यात को सुगम बनाएगा।

पीयूष गोयल ने बताया कि भारत से अमेरिका में करेला और बैगन जैसी सब्जियों के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि वाणिज्य खुफिया एवं सांख्यिकी महानिदेशालय (डीजीसीआईएस) के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने अमेरिका को 2019-20 में 72.57 मिलियन डॉलर और 2020-21 में 1.01 करोड़ डॉलर मूल्य की सब्जियों का निर्यात किया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में गठित भारत-अमेरिका व्यापार नीति मंच (टीपीएफ) दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के मुद्दों पर चर्चा और समाधान के लिए एक द्विपक्षीय मंच है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं