लाइव न्यूज़ :

आगरा : अपनी जमीन पर हक पाने के लिए महिला ने खुद को गड्ढे में गाड़ा

By भाषा | Updated: October 22, 2021 23:16 IST

Open in App

आगरा (उत्तर प्रदेश), 22 अक्टूबर आगरा के बाईपुर क्षेत्र में अपनी ही जमीन पर मालिकाना हक पाने के लिए एक महिला ने वहां गड्ढा खुदवा कर खुद को उसमें गाड़ लिया।

महिला ने पुलिस प्रशासन पर उसकी जमीन पर कब्जा कराने में मदद करने का आरोप लगाया है।

सिकंदरा थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि बाईपुर निवासी प्रेमलता की गांव में आधा बीघा से ज्यादा जमीन है, जिसके पास से चक रोड निकलता है। उन्होंने बताया कि प्रेमलता का आरोप है कि जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और पुलिस तथा प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने इसपर कोई सुनवाई नहीं की।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्रेमलता को समझाने को प्रयास किया, जिस पर उसने जमीन की पैमाइश कराने की मांग की।

उन्होंने बताया कि काफी समझाने-बुझाने के बाद प्रेमलता गड्ढे से बाहर निकली।

उन्होंने कहा कि पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे