लाइव न्यूज़ :

आगरा : हत्या का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 29, 2021 22:36 IST

Open in App

आगरा (उप्र),29 मई आगरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने उसके पास से बाइक और तमंचा भी बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार के पास रहने वाले शिवम यादव की शुक्रवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। परिजनों ने चंद्रसेन उर्फ सनी देओल, सोनू जाट समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस को शनिवार तड़के सूचना मिली कि चंद्रसेन और सोनू जाट बाइक से कहीं जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपितों की थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घेराबंदी की तो वे बाइक से भागने लगे, पुलिस ने उनका पीछा किया जिसके जवाब में आरोपियों ने गोली चलाई। पुलिस की जवाबी गोली चंद्रसेन के पैर में लगी और वह गिर गया।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।

पुलिस अधीक्षक (नगर) बी रोहन प्रमोद ने बताया कि हत्या में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश में टीमें लगाईं गयी हैं, शीघ्र ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब