लाइव न्यूज़ :

आगरा: बेकाबू कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 27, 2021 20:48 IST

Open in App

आगरा, 27 मार्च उत्तर प्रदेश में आगरा-मथुरा हाइवे पर शनिवार को एक कार चालक को नींद की झपकी आने की वजह से सिकंदरा क्षेत्र अंतर्गत भीषण हादसा हो गया। हादसे के दौरान बेकाबू स्विफ्ट कार रोड किनारे खड़ी अन्य कार से टकरा गई और पलटते हुए पेड़ से जा टकराई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में कार सवार युवक और सड़क किनारे खड़े दो लोगों की मौत हो गयी। घायल हुए चार लोगों को उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, कानपुर के घाटमपुर उमरी निवासी शानू स्विफ्ट कार लेकर घर से वृंदावन जा रहे थे। कार में आमोर निवासी अनिल सिंह, उनके दोस्त रवि और भतीजे गगन व अक्षय सवार थे।

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब सात बजे आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित फौजी ढाबा के सामने स्विफ्ट कार के चालक को नींद आ गयी। इसके बाद बेकाबू कार रोड किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गयी।

हादसे में कार में सवार 20 वर्षीय अक्षय और सड़क किनारे खड़े कौशांबी के देवीगंज निवासी अशोक, फतेहपुर के खागा क्षेत्र में कुरैन निवासी अमन की मौत हो गयी। पुलिस ने घायल अनिल सिंह, रवि, शानू, गगन और संदीप पाल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना सिकंदरा के निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार जारी है। हादसे के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो