लाइव न्यूज़ :

आगरा : दूसरे समुदाय की युवती के साथ छेड़खानी को लेकर गांव में तनाव; पुलिस, पीएसी तैनात

By भाषा | Updated: September 22, 2021 23:07 IST

Open in App

आगरा, 22 सितंबर जिले के खंदौली थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय की युवती से छेड़खानी के मामले को लेकर मंगलवार को तनाव पैदा होने के बाद प्रशासन ने वहां पुलिस और पीएसी तैनात किया है।

पुलिस ने बताया कि छेड़खानी की घटना मंगलवार की है। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया, ‘‘युवती पशुओं का चारा लेने अपने पुराने मकान में गई थी। तभी गांव का ही रहने वाला अनु वहां आया और युवती के साथ गलत व्यवहार करने का प्रयास किया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘युवती ने शोर मचाया और वहां से भागने में कामयाब रही। शोर मचाने के कारण आरोपी भी वहां से फरार हो गया।’’

पुलिस ने बताया कि युवक और युवती के दो अलग-अलग समुदायों से होने के कारण गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए वहां पुलिस और पीएसी तैनात की गयी है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ एत्मादपुर रवि गुप्ता और एसडीएम एत्मादपुर विकल गुप्ता ने स्थिति का जायजा लिया।

खंदौली थाने के निरीक्षक आशुतोष गौतम ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण