लाइव न्यूज़ :

आगरा : उधार दिए पैसे वापस मांगने गए जूता कारीगर की साथियों ने ही हत्या की

By भाषा | Updated: July 14, 2021 22:37 IST

Open in App

आगरा,14 जुलाई आगरा में उधार दिए पैसे वापस मांगने गए ,एक जूता कारीगर को दोस्तों ने ही कथित तौर पर ईंट से सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को नामजद किया है।

जानकारी के अनुसार थाना जगदीशपुरा के गढ़ी भदौरिया स्थित रविदास नगर निवासी संजय कुमार (45) जूता कारीगर थे।

उनके भाई रूपेश ने बताया कि संजय कुमार ने अपने दोस्त सतपाल को तीन हजार रुपये उधार दिये थे। वह जगदीशपुरा के बन्ना गली में रहता है। कई बार मांगने पर भी सतपाल रुपये नहीं लौटा रहा था। संजय 12 जुलाई की शाम को भी रुपये वापस मांगने गये थे।

रूपेश का आरोप है कि सतपाल और लाला ने उसे आवास विकास कालोनी सेक्टर-चार में शराब ठेके पर बुलाकर ले गए और शराब पिलाने के बाद मारपीट की। सिर पर ईंट से प्रहार किया जिसकी वजह से घर आने पर संजय की हालत बिगड़ गई। मंगलवार की सुबह संजय की हालत काफी खराब हो गई और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

इस संबंध में बुधवार को इंसपेक्टर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सतपाल और लाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos