लाइव न्यूज़ :

मथुरा में जांच के लिए पहुंची आगरा पुलिस टीम को बनाया बंधक, 11 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 23, 2021 02:24 IST

Open in App

मथुरा, 22 सितम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार देर रात फर्जी कागजात तैयार कर अपराध के एक मामले की जांच के लिए वृन्दावन पहुंची आगरा साइबर शाखा की टीम को अभियुक्तों द्वारा बंधक बनाकर मारने-पीटने का मामला सामने आया है।

वृन्दावन कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात फर्जी कागजात तैयार कर अपराध करने के एक मामले की जांच के लिए आगरा साइबर शाखा के उपनिरीक्षक चेतन भारद्वाज के साथ कांस्टेबल प्रिंस व परवेज सुनरख मार्ग स्थित षट शिखर मंदिर के पास एक मकान में पहुंचे थे। तभी मकान से सटे एक खाली प्लॉट पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने सादा कपड़ों में आये पुलिसकर्मियों को दबोच लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से असलहे भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनमें से एक पुलिस को चकमा देकर भाग गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां