लाइव न्यूज़ :

आगरा पुलिस ने पकड़ा चोर के छह सदस्यों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 5, 2021 23:12 IST

Open in App

आगरा(उप्र), पांच जून आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक चोर गिरोह छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से आभूषण एवं अन्य सामान भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक (शहर) बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि इनमें से दो लोग दिन के समय रेकी किया करते थे, ये बंद मकानों की तलाशी किया करते थे। देर रात को ये लोग उस घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए जाते थे। दो लोग चोरी करने घर में घुसते थे तो दो लोग बाहर पहरा दिया करते थे।

पुलिस के अनुसार चोरी करने के बाद ये लोग आभूषणों को रवि वर्मा नाम के एक सर्राफा के यहां बेचा करते थे और उसके पास गिरवी भी रखवाया करते थे। पुलिस ने इनके पास से काफी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण व रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार पहले इनमें से एक-दो चोर जूते की फैक्ट्री में काम करते थे कोई मैकेनिक का काम किया करता था तो कोई और। पुलिस के अनुसार ये चोर पिछले लॉकडाउन के समय से ही बेरोजगार थे और इसके कारण ये जुर्म की दुनिया में आ गए। पुलिस इन सभी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार ये लोग एत्माद्दौला, खंदौली व आसपास के इलाकों में चोरी करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो