आगरा : 100 फुट गहरे कुएं में गिरने से एक बच्ची की मौत, एक घायल
By भाषा | Updated: November 20, 2021 01:13 IST2021-11-20T01:13:42+5:302021-11-20T01:13:42+5:30

आगरा : 100 फुट गहरे कुएं में गिरने से एक बच्ची की मौत, एक घायल
आगरा, 19 नवंबर आगरा के एक गांव में शुक्रवार को 100 फुट गहरे कुएं में गिरने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गयी।
यह घटना मनसुखपुरा थाना क्षेत्र के गढ़ का पुरा गांव में दिन में दो बजे के करीब हुई। बच्चियां इस सूखे कुएं के पास खेल रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बच्ची की मौत हो गई जबकि दूसरे का आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शी और गांव के निवासी अजय तोमर ने बताया कि दोनों बच्चियां गांव के पास खेल रही थीं और खेलते-खेलते कुएं में गिर गईं। कुआं गांव के बाहर स्थित है।
पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, ‘‘ग्रामीणों ने कुएं से चीखने की आवाज सुनकर उसमें प्रवेश किया तो एक लड़की मृत पाई गई, जबकि दूसरी घायल हो गई। उसके हाथ की हड्डी टूट गया थी और उसे आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।