लाइव न्यूज़ :

आगरा : गंगा दशहरा पर यमुना में नहाने गये सगे भाइयों की डूबने से मौत

By भाषा | Updated: June 20, 2021 23:07 IST

Open in App

आगरा, 20 जून गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना नदी में स्नान करने गए सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई।

कमलानगर थाना पुलिस ने बताया कि बल्केश्वर घाट पर यमुना में नहाने गए सगे भाइयों गिरीश (9) और रौनक (11) की रविवार डूबने से मौत हो गई।

स्थानी लोगों ने बताया कि दोनों बच्चों को नदी में डूबते देख लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। रौनक को लोगों ने निकाल कर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं गिरीश के शव को पुलिस के गोताखोरों ने बाद में नदी से निकाला।

थाना कमलानगर के निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, एक अन्य घटना में पिनाहट थाना क्षेत्र में विप्रावली के चंबल नदी में स्नान करते समय एक महिला राम जसो की मौत हो गई।

इस संबंध में थाना पिनाहट इंसपेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को चंबल में तीन महिलाएं डूबी थीं जिनमें से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि एक की मौत हो गयी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो