लाइव न्यूज़ :

ताजमहल जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, आगरा मेयर ने कहा-चांदी से बनी 600 ग्राम वजन की चाभी भेंट करेंगे, जानिए क्या है पीछे का संदेश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 22, 2020 16:07 IST

आगरा के मेयर नवीन जैन ने बताया कि 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा पहुंचने पर हम उन्हें चांदी से बनी 600 ग्राम वजन की एक चाभी भेंट करेंगे। चाभी देने के पीछे का संदेश यह है कि उनका स्वागत है, वह गेट खोलें और आगरा में प्रवेश करें।'

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति 24 फरवरी को दोपहर के करीब अहमदाबाद पहुंचेंगे।अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर के अलावा शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों समेत उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को आगरा में ताजमहल देखने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद रहने की संभावना नहीं है। आधिकारिक सूत्रों ने यह बात कही है।

इस बीच, आगरा के मेयर नवीन जैन ने बताया कि 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा पहुंचने पर हम उन्हें चांदी से बनी 600 ग्राम वजन की एक चाभी भेंट करेंगे। चाभी देने के पीछे का संदेश यह है कि उनका स्वागत है, वह गेट खोलें और आगरा में प्रवेश करें।'

अमेरिकी राष्ट्रपति 24 फरवरी को दोपहर के करीब अहमदाबाद पहुंचेंगे। उनके साथ अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर के अलावा शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों समेत उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ट्रंप ताजमहल के दीदार के लिए सोमवार की दोपहर आगरा रवाना होंगे और दौरे के अंतिम चरण में वह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। ट्रंप के साथ मोदी के आगरा जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके परिवार का ताजमहल जाना उन्हें ऐतिहासिक धरोहर को अपनी सुविधा के अनुसार देखने का मौका देना है। इसलिए कोई आधिकारिक कार्यक्रम या भारत के वरिष्ठ पदाधिरकारियों की उपस्थिति का सवाल नहीं है।

मोदी सोमवार को अहमदाबाद में होंगे जहां उनका और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का भव्य स्वागत होगा। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली आने पर उनके साथ प्रधानमंत्री भी मौजूद होंगे जहां 25 फरवरी को आधिकारिक वार्ता होगी। 

टॅग्स :आगराताज महलडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पउत्तर प्रदेशअहमदाबादनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं