लाइव न्यूज़ :

आगरा से दो दिन पहले अगवा डॉक्टर चंबल के बीहड़ से सकुशल मुक्त, राजस्थान और उत्तर प्रदेश पुलिस ने ऐसा चलाया ऑपरेशन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2021 15:32 IST

आगरा और धौलपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने अगवा किए गए डॉ. उमाकांत गुप्ता को बृहस्पतिवार तड़के चंबल के बीहड़ में बदमाशों के चंगुल से मुक्त करा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस चिकित्सक को छुड़वाया गया।गुप्ता को बचाने की कार्रवाई के दौरान बदमाश मौके से फरार हो गए।चिकित्सक की रिहाई के बदले में पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

धौलपुरः आगरा से दो दिन पहले अगवा किए गए चिकित्सक को बृहस्पतिवार सुबह चंबल के बीहड़ से बदमाशों से सुरक्षित छुड़ा लिया गया।

राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस चिकित्सक को छुड़वाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि आगरा और धौलपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने अगवा किए गए डॉ. उमाकांत गुप्ता को बृहस्पतिवार तड़के चंबल के बीहड़ में बदमाशों के चंगुल से मुक्त करा लिया।

आगरा की ‘ट्रांस यमुना कॉलोनी’ के निवासी गुप्ता को दो दिन पहले मंगलवार रात को अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर लिया था। उनकी पत्नी विद्या गुप्ता ने एत्माद्दौला थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि चिकित्सक की रिहाई के बदले में पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। गुप्ता को बचाने की कार्रवाई के दौरान बदमाश मौके से फरार हो गए।

चंबल इलाके में बदमाशों को पकड़ने के लिये तलाश अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आगरा के पुलिस अधीक्षक (सिटी) रोहन दोहित्रे धौलपुर पंहुचे। इसके बाद मुक्त कराए गए डॉ. उमाकांत गुप्ता और हिरासत में लिए गए दो आरोपियों को आगरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश : बस का इंतजार कर रही महिला की गोली मार कर हत्या     

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बृहस्पतिवार को कुछ अज्ञात बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर बस का इंतजार कर रही एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, बेगाराजपुर के बाहर हुई। 26 वर्षीय विवाहित महिला शेरनगर गांव की रहने वाली थी और अस्पताल में जांच के लिए आई थी।

पुलिस ने बताया कि जब महिला देहरादून-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आए और महिला को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बारे में जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।

टॅग्स :डॉक्टरउत्तर प्रदेशआगराराजस्थानup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं