लाइव न्यूज़ :

आगरा जेल में बंद विधायक विजय मिश्र की दुष्कर्म मामले में अदालत में पेशी

By भाषा | Updated: July 30, 2021 16:57 IST

Open in App

भदोही (उत्तर प्रदेश), 30 जुलाई भदोही जिले के ज्ञानपुर क्षेत्र से निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्र को शुक्रवार को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आगरा जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच यहां मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। मिश्र 14 अगस्त, 2020 से ही कई आपराधिक मामलों में आगरा के जेल में बंद हैं।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि जेल में बंद विजय मिश्रा को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सबीहा खातून ने सामूहिक बलात्कार के मामले में व्यक्तिगत रूप से तलब किया था। उन्होंने बताया विजय मिश्रा को आज अदालत में पेश किया गया जिसमें मजिस्ट्रेट ने इस मामले में अगली तारीख 12 अगस्त निर्धारित की है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक विजय मिश्रा सहित उनके बेटे विष्णु मिश्रा और एक अन्‍य करीबी विकास मिश्रा पर वाराणसी की 25 साल की गायिका ने पिछले साल 18 अक्टूबर को मामला दर्ज कराया जिसमें उसने आरोप लगाया कि साल 2014 से 2016 के बीच विजय मिश्रा ने उसके साथ कई बार दुष्‍कर्म किया और विकास तथा विष्णु ने भी एक बार घर छोड़ने से पहले उसके साथ दुष्‍कर्म किया। इस मामले में आज विजय मिश्रा को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया और इसके बाद उनको कड़ी सुरक्षा में वापस आगरा जेल रवाना कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक विधायक विजय मिश्रा, उनकी विधान परिषद सदस्‍य पत्नी राम लली मिश्रा, बेटे विष्णु मिश्रा के खिलाफ कृष्ण मोहन तिवारी ने चार अगस्त 2020 को जिले के गोपीगंज थाना में संपत्ति हड़पने, फर्म पर कब्ज़ा करने, बैंक चेकों पर ज़बरदती दस्तखत करने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में विजय मिश्रा को 14 अगस्त 2020 को मध्य प्रदेश के आगर जिले से गिरफ्तार किया गया है तब से वह आगरा की जेल में बंद है। जबकि उनकी पत्नी इसी मामले में अग्रिम जमानत पर है वहीं उनका बेटा अभी तक फरार है।

उन्होंने बताया फरार विष्णु मिश्रा के खिलाफ पिछले वर्ष 30 अक्टूबर को लुकआउट नोटिस पुलिस ने जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह