आगरा : शराबी ने आवारा कुत्ते को गोली मारी, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 3, 2021 22:18 IST2021-07-03T22:18:27+5:302021-07-03T22:18:27+5:30

Agra: Drunk shoots stray dog, case registered | आगरा : शराबी ने आवारा कुत्ते को गोली मारी, मामला दर्ज

आगरा : शराबी ने आवारा कुत्ते को गोली मारी, मामला दर्ज

आगरा, तीन जुलाई शहर में शनिवार को नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से आवारा कुत्ते को गोली मार दी और फिर उसे अपनी कार की डिक्की में रखकर अपने साथ ले गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान गौरव भार्गव के रूप में की है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने प्रशासन से भार्गव के हथियार का लाइसेंस निरस्त करने को कहा है।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो 30 जून रात करीब आठ बजे का है।

थाना सदर के निरीक्षक अजय कौशल का कहना है कि आरोपी भार्गव फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Agra: Drunk shoots stray dog, case registered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे