लाइव न्यूज़ :

आगरा : फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

By भाषा | Updated: October 8, 2021 22:24 IST

Open in App

आगरा (उप्र),आठ अक्टूबर आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम स्थित किराए के मकान में शुक्रवार को नरेंद्र (32) नामक युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गयी है जिसमें कथित रूप से उसकी प्रेमिका और उसके साथी का हाथ है।

पुलिस का कहना है कि युवक ने मरने से पहले व्हाट्सऐप पर अपना स्टेट्स डालते हुए कहा था कि प्यार के बिना जिंदा नहीं रह सकता। वह वाहन चालक था।

परिजनों के अनुसार नरेंद्र महिला मित्र के साथ रह रहा था। महिला मित्र ने ही किराये पर कमरा लिया था। जबकि पत्नी अनुराधा जादौन से उसकी अनबन हो गयी थी। उसके दो बच्चे हैं।

सिकंदरा थाने के निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की महिला मित्र से पूछताछ की गयी लेकिन वह खुद को बेकसूर बता रही है। जबकि पत्नी अनुराधा का आरोप है कि उसके पति को नशीला पदार्थ खिलाकर गला घोंटा गया और उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?