लाइव न्यूज़ :

आगरा : खंडहर में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

By भाषा | Updated: March 1, 2021 22:26 IST

Open in App

आगरा, एक मार्च आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक का शव सोमवार सुबह रेलवे लाइन के पास खंडहर हो चुके मकान से मिला। परिजन रंजिश में हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक थाना एत्माद्दौला के नगला देवजीत निवासी 50 वर्षीय रहीस मोहम्मद ई-रिक्शा चलाता था। रविवार रात वह ई रिक्शा घर पर खड़ा करके विवाह समारोह में गया था और उसके बाद से नहीं लौटा, उसका फोन भी बंद था।

सोमवार सुबह बस्ती के बच्चे शौच के लिए गये थे। तभी रेलवे लाइन के पास खंडहर में रहीस मोहम्मद का शव फंदे से लटका देखा,उसके चेहरे और सिर से खून निकल रहा था और उसकी कमीज फटी हुई थी।

रहीस के बेटे अकरम ने दावा किया कि उसके पिता की हत्या कर खुदकुशी का रूप देने के लिए शव फंदे से लटकाया गया है। उसने रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई है।

एत्माद्दौला इंसपेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि परिजनों ने कुछ युवकों पर हत्या का शक जताया है, पुलिस उन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू