लाइव न्यूज़ :

आगरा : सीटी स्कैन के दौरान बच्चे की मौत, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 18, 2021 23:03 IST

Open in App

आगरा, 18 दिसंबर शहर के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में सिटी स्कैन के दौरान तीन साल के बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने सेंटर के डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

थाना नाई की मण्डी के पुलिस निरीक्षक राजीव सिंह ने शनिवार को बताया कि धनौली मुल्ला की प्याऊ निवासी विनोद और उसकी पत्नी वंदना मूक बघिर हैं। उनका तीन वर्षीय पुत्र दिव्यांश आम बच्चे की तरह बोल और सुन सकता था। बृहस्पतिवार दोपहर खेलते समय बच्चा छत से गिर गया और उसे हल्की चोटें आयीं।

उन्होंने बताया कि विनोद अपने बेटे को एसआर अस्पताल ले कर आया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिकी जांच के बाद उसे सिटी स्कैन के लिए अग्रवाल डायग्रोस्टिक सेंटर भेज दिया।

शिकायत के अनुसार, डायग्रोस्टिक सेंटर पर डॉक्टर नितिन अग्रवाल ने बच्चे को सीटी स्कैन करने से पहले एक इंजेक्शन लगाया जिससे उसकी सेहत बिगड़ने लगी। यह देखकर सेंटर ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाने को कहा।

पुलिस ने बताया कि परिजन जब बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया। यह जानकारी मिलने के बाद परिजन जब डायग्रोस्टिक सेंटर पहुंचे तो वहां ताला बंद देखा। इससे नाराज होकर उन्होंने हंगामा किया।

परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एसपी सिटी विकास कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर की लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने के कारण बच्चे की मौत हुई है।

पुलिस निरीक्षक सिंह ने बताया कि मृतक बच्चे के चाचा योगेश की तहरीर पर डायग्रोस्टिक सेंटर के डॉ. नितिन अग्रवाल और कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र