लाइव न्यूज़ :

आगरा: मैच में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के तीन कश्मीरी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: October 27, 2021 20:04 IST

Open in App

आगरा (उप्र), 27 अक्टूबर टी-20 विश्वकप मैच में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने के आरोपी तीन कश्मीरी छात्रों के खिलाफ बुधवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया। आगरा के कॉलेज में पढ़ने वाले इन छात्रों को प्रबंधन ने निलंबित भी कर दिया गया है। इस प्रकरण को लेकर जमकर हंगामा हुआ था।

थाना जगदीशपुरा में बुधवार को दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी कश्मीरी छात्रों पर भादंसं की धारा 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच वैमन्स्य को बढ़ावा देना), 505 (1) (बी) (आमजन के लिए भय पैदा करने का इरादा) के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66एफ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आगरा के आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस में कश्मीर के तीन छात्रों ने कथित तौर पर पाकिस्तान की जीत पर खुशी जाहिर की थी। आरोप है कि छात्रों ने व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगाकर पाकिस्तान की जीत का समर्थन करते हुए देश विरोधी नारेबाजी भी की।

मंगलवार को मामला सोशल मीडिया में आने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पदाधिकारियों ने कॉलेज पहुंचकर आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। कार्यकर्ताओं ने थाना जगदीशपुरा में तहरीर भी दे थी।

सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह ने बुधवार को बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कॉलेज प्रबंधन ने तीनों छात्रों को निलंबित कर दिया है।

आरोप है कि निलंबित किये गये सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र अरशद युसुफ, इनायत अल्ताफ शेख और चतुर्थ वर्ष के छात्र शौकत अहमद गनी ने कैंपस में देश विरोधी नारेबाजी की थी। उन्होंने पाकिस्तान की जीत के समर्थन में अपना व्हाट्सएप स्टेटस लगाया। इसमें मैच के कुछ वीडियो भी शामिल थे।

भाजपा नेता गौरव राजावत ने बताया कि उन्होंने अपनी ओर से दी तहरीर में कहा है कि आरोपी छात्रों ने देश विरोधी नारे लगाये हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी छात्र इस तरह की चीजें व्हाट्सएप स्टेट्स के माध्यम से साझा करते हैं।

आरोपी कश्मीरी छात्र प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत पढ़ने आए हैं। कॉलेज में पीएमएसएस योजना के तहत 11 छात्र कश्मीर से आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता