लाइव न्यूज़ :

आगरा : बस ने आगे जा रही ट्रक में मारी टक्कर, करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल

By भाषा | Updated: August 6, 2021 20:01 IST

Open in App

आगरा (उप्र),छह अगस्त आगरा जिला स्थित मलपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के बाद गांव के नजदीक आगरा-ग्वालियर राजमार्ग पर बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात यात्रियों से भरी बस आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई जिससे उसमें सवार करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। बस झांसी से दिल्ली जा रही थी।

यात्रियों के अनुसार बस चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ जबकि कुछ लोगों का कहना है कि ट्रक के आगे अन्य वाहन आने से ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी जिससे पीछे से आ रही बस उससे भिड़ गई।

मौके पर दल के साथ पहुंचे पुलिस उपनिरीक्षक मदन कुमार ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मलपुरा थाने के निरीक्षक अरुण कुमार ने शुक्रवार को बताया कि एक-दो यात्रियों के पैरों में चोट आई है जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है