आगरा : पूर्व प्रधान के बेटे की पत्थर हमला कर नृशंस हत्या

By भाषा | Updated: March 26, 2021 22:44 IST2021-03-26T22:44:22+5:302021-03-26T22:44:22+5:30

Agra: Brutal assassination of former Pradhan's son by stone attack | आगरा : पूर्व प्रधान के बेटे की पत्थर हमला कर नृशंस हत्या

आगरा : पूर्व प्रधान के बेटे की पत्थर हमला कर नृशंस हत्या

आगरा,26 मार्च आगरा के चित्राहाट पुलिस थाना क्षेत्र स्थित कूकापुर गांव में पूर्व प्रधान के बेटे की पत्थर से हमला हत्या करने का मामला सामने आया है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)के वेंकट अशोक ,सीओ बाह और थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना संभवत: बृहस्पतिवार रात की है।

उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधान राम प्रकाश का 40 वर्षीय बेटे सुनील कुमार बरामदे में सो रहा था जबकि परिवार के अन्य सदस्य कमरे में सो रहे थे।

पुलिस ने बताया कि जानकारी के मुताबिक परिवार के लोग जब सुबह उठे तो सुनील को चारपाई पर लहूलुहान पाया, पास ही खून से सना पत्थर भी पड़ा मिला।

पुलिस के मुताबिक परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शक जताया है।

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले उस व्यक्ति ने मृतक के बेटे पर जानलेवा हमला किया था लेकिन बाद में समझौता हो गया था।

अशोक ने बताया कि उक्त युवक के घर पर दबिश दी गयी लेकिन वह नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि परिवार की तहरीर पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Agra: Brutal assassination of former Pradhan's son by stone attack

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे