लाइव न्यूज़ :

आगरा : सपा के प्रदर्शन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने का आरोप, पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 16, 2021 21:44 IST

Open in App

आगरा (उत्तर प्रदेश), 16 जुलाई समाजवादी पार्टी द्वारा बृहस्पतिवार को महंगाई के खिलाफ यहां किए गए प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने का ऑडियो-वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक सदर बोत्रे रोहन प्रमोद ने शुक्रवार को बताया कि घटना की प्रारंभिक जांच में पंकज सिंह द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने की बात सामने आयी है, उसके समर्थन में अन्य लोगों ने भी ‘‘जिंदाबाद जिंदाबाद’’ कहा था।

उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत और गहन जांच की जा रही है। पांच लोग गिरफ्तार किये गए हैं, अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

पुलिस के अनुसार इस संबंध में नाई की मंडी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने महामारी अधिनियम, धारा 144 के उल्लंघन, धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित अन्य धाराओं में पांच नामजद सहित 20-25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने इस संबंध में अभी तक सुल्तानगंज की पुलिया निवासी पंकज सिंह, आरिफ खान, चंद्रप्रकाश, दीपक वाल्मीकि और मधुकर सिंह को गिरफ्तार किया है।

वहीं इस मामले में सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार का कहना है कि पुलिस ने जिन पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक भी सपा कार्यकर्ता नहीं है। उन्होंने दावा किया है कि सपा के किसी कार्यकर्ता ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा नहीं लगाया।

आरोपी पंकज सिंह के भारतीय जनता पार्टी से जुड़े होने के कुछ दावों के बारे में पूछे जाने पर भाजपा प्रवक्ता के. के. भारद्वाज ने कहा कि गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग सपा कार्यकर्ता हैं और उन पांच से दो पदाधिकारी हैं।

भारद्वाज ने कहा कि किसी भी पार्टी के प्रदर्शन में देशद्रोही नारेबाजी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को सपा ने महंगाई के विरोध में सदर तहसील में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ता नारे लगाते हुए लौट गए। उसी रात, एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार नजर आ रहे हैं और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए युवकों की आवाज सुनाई दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों