लाइव न्यूज़ :

आगरा: शराब पीने के दौरान चली गोली से व्यक्ति की मौत का आरोप

By भाषा | Updated: February 26, 2021 21:58 IST

Open in App

आगरा, 26 फरवरी उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को थाना शमसाबाद क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे क्वार्टर में तीन दोस्त शराब पी रहे थे। इसी दौरान अचानक चली गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव और पिस्टल को कब्जे में ले लिया और रेलवे क्वार्टर में मौके पर मौजूद रहे दो अन्य दोस्तों से पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक, रेलवे क्वार्टर में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध हालत में गोली लगने से रेलवे कर्मचारी के दोस्त की मौत हो गयी। शव के पास पिस्तौल पड़ी मिली है।

पुलिस ने रेलवेकर्मी और उसके साथ क्वार्टर में मौजूद एक अन्य दोस्त को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। रेलवे कर्मी ने दोस्त के द्वारा खुदकुशी करने का दावा किया है।

फिरोजाबाद के बसई मौहम्मदपुर में आनंद गांव निवासी सुरेंद्र रेलवे में कर्मचारी हैं। वह शमसाबाद स्टेशन पर रेलवे क्वार्टर में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर को गांव के दोस्त सोनवीर और उपेंद्र उनके पास आये थे।

तीनों क्वार्टर में बैठकर कथित तौर पर शराब पी रहे थे और इसी दौरान अवैध पिस्तौल से चली गोली सोनवीर की कनपटी पर लगी और उसकी मौत हो गयी।

पुलिस को सुरेंद्र और उपेंद्र ने बताया कि वे दोनों कमरे से बाहर थे, तभी सोनवीर ने पिस्तौल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली।

पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों लोग सोनवीर द्वारा खुदकुशी किये जाने की बात कह रहे हैं जबकि पुलिस खुदकुशी और हत्या, दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग