आगरा : 48 किलो गांजा बरामद, पांच महिलाएं गिरफ्तार
By भाषा | Updated: November 17, 2021 23:12 IST2021-11-17T23:12:41+5:302021-11-17T23:12:41+5:30

आगरा : 48 किलो गांजा बरामद, पांच महिलाएं गिरफ्तार
आगरा, 17 नवंबर आगरा कैंट जीआरपी पुलिस ने 48 किलोग्राम गांजा बरामद होने के बाद इस सिलसिले में पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
आगरा कैंट जीआरपी प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान दिल्ली की नजमा खातून और ओडिशा की रजंती नायक, सुनामनी, मैनाखोरा और सुभद्रा के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि इनमें से एक महिला के पास आठ किलोग्राम, जबकि अन्य चार महिलाओं के पास 40 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।