लाइव न्यूज़ :

आगरा: पंचायत चुनाव के दौरान दो मतपेटी लूटने का आरोप, 26 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 15, 2021 19:18 IST

Open in App

आगरा, 15 अप्रैल उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के दौरान विकास खंड फतेहाबाद के ग्राम पंचायत रिहावली की बूथ संख्या-10 पर मारपीट होने के बाद एक पक्ष के लोग मौके से दो मतपेटी लूटकर ले गए।

इस मामले में 26 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

घटना की जानकारी से तहसील तथा आगरा जनपद के पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह, एसएसपी मुनिराज भी दोपहर बाद मौके पर पहुंच गए।

आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि ग्राम रिहावली में बूथ संख्या-10 पर कुछ शरारती तत्वों ने पोलिंग बूथ से मतपेटियां लूट ली हैं। ऐसे में मतदान रद्द करने की संस्तुति की जाती है।

इस बीच, पुलिस घर-घर तलाशी लेकर मतपेटियों की तलाश कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान रिहावली में मतपेटी को लूटने के आरोप में अब तक कुल 26 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

मुनिराज के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 26 लोगों के खिलाफ डकैती व एनएसए के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं