लाइव न्यूज़ :

भाजपा और यूपीपीएल के साथ मिल कर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगा अगप

By भाषा | Updated: December 30, 2021 17:40 IST

Open in App

गुवाहाटी, 30 दिसंबर असम गण परिषद (अगप) भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन के हिस्सा के रूप में प्रदेश में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगा । पार्टी अध्यक्ष अतुल बोरा ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।

बोरा ने कहा कि पार्टी अगले साल के सदस्यता अभियान के साथ अपना आधार मजबूत करने की भी कोशिश करेगी।

बोरा ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुये कहा, ‘‘भाजपा और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के साथ अगप का गठबंधन स्थानीय निकायों के सभी चुनावों के लिए भी जारी रहेगा ।’’

राज्य के कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि लोग भाजपा के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं, जिसमें अगप भी शामिल थी और यही कारण है कि गठबंधन को इस बार भी चुनावों में जीत मिली है ।

बोरा ने कहा, ‘‘लोग कांग्रेस के 15 साल के कुशासन से तंग आ चुके थे, इसलिए, उन्होंने 2016 में हमारे गठबंधन को वोट दिया।’’

उन्होंने कहा कि अगप ने 2022 में 25 लाख नई सदस्यता का लक्ष्य रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह