लाइव न्यूज़ :

अग्निपथ योजना का विरोथ कर रहे छात्रों को सोनिया गांधी का संदेश, कहा- कांग्रेस आपके साथ है, शांतिपूर्ण तरीके से करें आंदोलन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2022 17:39 IST

जारी संदेश में सोनिया गांधी ने कहा है कि आपके साथ कई रक्षा विशेषज्ञों ने इस योजना पर कई सवाल उठाए हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आपके साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अग्निपथ योजना को बताया दिशाहीनकहा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आपके साथ मजबूती के साथ खड़ी है

नई दिल्ली: नई सैन्य भर्ती नीति 'अग्निपथ योजना' को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छात्रों को संदेश दिया है। इस संदेश में गांधी ने छात्रों को शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने की अपील की है। 

सोनिया गांधी के संदेश को पार्टी के महासचिव जयराम रमेश के द्वारा जारी किया गया है। जिसमें आंदोलन कर रहे छात्रों को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि मुझे दिख है कि सरकार ने आपकी आवाज को दरकिनार करते हुए नई आमी भर्ती योजना की घोषणा की है, जो पूरी तरह से दिशाहीन है।

उन्होंने कहा, आपके साथ कई रक्षा विशेषज्ञों ने इस योजना पर कई सवाल उठाए हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आपके साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है और इस योजना को वापस करवाने के लिए संघर्ष करने व आपके हितों की रक्षा करने का वादा करती है। 

सोनिया गांधी ने कहा, हम एक सच्चे देशभक्त की तरह सत्य, अहिंसा, संयम व शांति के मार्ग पर चलकर सरकार के सामने आपकी आवाज उठाएंगे। अंत में उन्होंने छात्रों से अनुरोध करते हुए कहा, मैं आपके आग्रह करती हूं कि आप अपनी जायज मांगों के लिए शांतिपूर्ण व अहिंसक ढंग से आंदोलन करें। कांग्रेस आपके साथ है।

 

बता दें कि अग्निपथ योजना के विरोध में कई जगहों पर हिंसक आंदोलन किए गए हैं, जिनमें आगजनी और पत्थरबाजी प्रमुख रूप से शामिल है। हालांकि केंद्र सरकार विरोध के बीच में आंदोलन कर रहे युवाओं की चिंता को संबोधित करते हुए भी नजर आ रही है, जिसमें आयु सीमा में छूट, चार साल के बाद अग्निवीरों के लिए योजनाएं, नौकरियां आदि शामिल हैं।

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह