लाइव न्यूज़ :

Agnipath Protest: बिहार में हिंसा के लिए कोचिंग संस्थानों ने युवाओं को भड़काया गया, पुलिस को मिले प्रमाण

By एस पी सिन्हा | Updated: June 19, 2022 20:11 IST

जिलाधिकारी के अनुसार मसौढ़ी के दो कोचिंग संस्थानों द्वारा लोगों को हिंसा के लिए भड़काया गया। उनके विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमसौढ़ी के दो कोचिंग संस्थानों ने लोगों को हिंसा के लिए भड़कायाप्रशासन ने कहा- कोचिंग संस्थानों के खिलाफ की जा रही है कड़ी कार्रवाईहिंसा में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज

पटना: बिहार में अग्निपथ योजना के विरोध में शनिवार को मसौढ़ी के तारेगना रेलवे स्टेशने को जला दिए जाने के बाद अब पुलिस-प्रशासन उपद्रव करने वाले आारोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पटना के जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज, वीडियो कैमरा और सोशल मीडिया में पोस्ट के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है।

जिलाधिकारी के अनुसार मसौढ़ी के दो कोचिंग संस्थानों द्वारा लोगों को हिंसा के लिए भड़काया गया। उनके विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। लोगों को भड़का कर विधि- व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने में मसौढ़ी के अतिरिक्त पालीगंज, मनेर और पटना के भी कुछ कोचिंग संस्थानों का नाम आया है, जिनका सत्यापन कराया जा रहा है। प्रमाणित होने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं, एडीजी संजय सिंह ने बताया कि छात्रों के साथ कुछ उपद्रवी तत्व जुड़ गये हैं, जो इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। हालांकि, पूरी गतिविधियों पर आईबी और स्पेशल ब्रांच अलर्ट पर है। आम लोगों को इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। पुलिस बल की संख्या सीमित है उसे सीमित जगह पर ही प्रोटेक्ट कर सकते हैं। 

इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसे लेकर सचेत रहना होगा। सीसीटीवी फुटेज और वीडियोग्राफी में अराजक तत्वों और हिंसा करने वालों की पहचान की जा रही है। पहचाने जाने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है।

टॅग्स :बिहारBihar Policeपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां