Agni-4 Ballistic Missile: ओडिशा के चांदीपुर रेंज से बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का किया गया सफल प्रक्षेपण
By रुस्तम राणा | Updated: September 6, 2024 21:27 IST2024-09-06T20:46:49+5:302024-09-06T21:27:58+5:30
रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "06 सितंबर, 2024 को ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल प्रक्षेपण किया गया।

Agni-4 Ballistic Missile: ओडिशा के चांदीपुर रेंज से बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का किया गया सफल प्रक्षेपण
नई दिल्ली: भारत ने शुक्रवार को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल प्रक्षेपण किया। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "06 सितंबर, 2024 को ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल प्रक्षेपण किया गया। प्रक्षेपण ने सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक सत्यापित किया। यह सामरिक बल कमान के तत्वावधान में आयोजित किया गया।"
अग्नि-4 के साथ इसकी मारक क्षमता और भी बढ़ गई, जो 4,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है। 20 मीटर लंबी यह मिसाइल 1,000 किलोग्राम का पेलोड ले जा सकती है और इसे रोड-मोबाइल लॉन्चर से दागा जा सकता है। 2012 में अपने परीक्षण प्रक्षेपण के दौरान, अग्नि-4 ने 20 मिनट में 3,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। यह उस समय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा उड़ाया गया सबसे लंबी दूरी का मिशन था। अग्नि-4 मिसाइल को पहले अग्नि-2 प्राइम कहा जाता था।
अग्नि मिसाइलों को DRDO द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। अग्नि-5 के साथ, भारत की स्वदेशी रूप से विकसित मिसाइलों ने एक लंबा सफर तय किया है।
A successful launch of an Intermediate Range Ballistic Missile, Agni-4, was carried out from the Integrated Test Range in Chandipur, Odisha on September 06, 2024. The launch successfully validated all operational and technical parameters. It was conducted under the aegis of the… pic.twitter.com/mrTXbFkS5B
— ANI (@ANI) September 6, 2024