लाइव न्यूज़ :

किसानों का भेष धरकर आंदोलन करने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे - दिनेश शर्मा

By भाषा | Updated: October 4, 2021 01:42 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), तीन अक्टूबर उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने रविवार को कहा कि ‘किसानों का भेष धरकर आंदोलन करने वाले, विपक्ष से हाथ मिला कर उसकी तरह काम करने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘जो असली किसान है वह देश का नागरिक है और देश हित में, राष्ट्रहित में सीमा से लेकर हर जगह कुर्बानी के लिए तैयार रहता है। लेकिन जो विपक्ष में बैठकर किसान का ठप्पा लगाकर आंदोलन करने पर उतारू है वह कभी कामयाब नहीं होंगे।''

फिरोजाबाद के टूंडला तहसील के गांव इमलिया में एक किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने आज कहा, ‘‘जब भी देश को किसी संकट का सामना करना पड़ा है, किसान देश के लिए आगे आया है।''

शर्मा ने केंद्र की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं गिनाते हुए कहा, ‘‘जब विपक्ष को कोई नेता नहीं मिलता है, तो वह हैदराबाद से किसी को बुलाता है, और कहता है कि योगी सरकार सांप्रदायिक है।''

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ''हम हर वर्ग के विकास और प्रगति के लिए काम कर रहे हैं और 2022 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।’’ उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।

राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान समृद्धि आयोग का गठन किया है, और इसकी बैठक बहुत जल्द होगी। शाही ने कहा, "जो लोग किसानों के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें विपक्ष किसान विरोधी बता रहा है, जबकि वे (पार्टियां) जिनके शासन में किसानों ने आत्महत्या की है, खुद को किसान समर्थक घोषित कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह