लाइव न्यूज़ :

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर पुलिस-किसानों के बीच तनातनी, कई हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: December 12, 2020 22:50 IST

Open in App

आगरा, 12 दिसंबर नए कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को किसानों ने कई टोल प्लाजा को टोल मुक्त करा दिया, जबकि खंदौली में यमुना एक्सप्रेस-वे, आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर पुलिस और किसानों के बीच तनातनी हो गई। पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में ले लिया।

टोल प्लाजा और राजमार्ग पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल को तैनात किया गया। किसान नेताओं को नजरबंद भी किया गया है।

किसान आंदोलन के 17वें दिन शनिवार दोपहर को भाकियू भानु गुट के सैकड़ों किसान आगरा-अलीगढ़ मार्ग स्थित बरौस टोल प्लाजा को बंद करने के लिए पहुंचे लेकिन यमुना एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज पर ही पुलिस ने किसानों को रोक दिया। इस पर किसानों की पुलिस से तकरार हो गई।

किसानों के आंदोलन को देखते हुए आगरा में भी कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। यमुना एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर खुद एसएसपी शुक्रवार से निगरानी रखे हुए हैं। आगरा-मथुरा हाइवे पर भी पुलिस का पहरा है।

किसान नेताओं के आह्वान पर शनिवार को आगरा के किसान नेताओं ने इनर रिंग रोड रहनकलां टोल प्लाजा पर पहुंचकर टोल बैरियर हटाकर उसे टोल मुक्त कर दिया और टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गये।

वहीं, किसान नेताओं के पीछे आती भीड़ को देखते हुए एसपी सिटी रोहन पी बौत्रे, एडीएम एत्मादपुर अर्चना सिंह ने किसानों के हंगामे को देखते हुए किसान नेता श्याम सिंह चाहर, सोमवीर यादव, मुकेश पाठक, लाखन सिंह त्यागी को हिरासत में ले लिया।

उधर, थाना डौकी क्षेत्र में पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां को घर पर ही नजरबंद कर दिया। वहीं छावनी क्षेत्र में सपा नेता ममता टपलू को पुलिस ने घर पर ही नजर बंद कर दिया। इनके अलावा अन्य राजनैतिक दलों के पार्टी नेताओं को भी नजरबंद किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे