लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के रामबन में आंदोलनरत सरपंचों, पंचों ने इस्तीफा वापस लिया

By भाषा | Updated: October 10, 2021 22:00 IST

Open in App

जम्मू, दस अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के दो प्रखंडों के 50 से अधिक सरपंचों एवं पंचों ने रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद अपने इस्तीफे वापस ले लिए। दो दिन पहले उन्होंने वादे के मुताबिक सशक्तीकरण की कमी सहित विभिन्न मुद्दों पर सामूहिक इस्तीफा दे दिया था।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शाम में यहां बताया कि बनिहाल और रामसू प्रखंड के सरपंचों और पंचों ने रामबन के सहायक विकास आयुक्त (एसीडी) जमीर रिशु और जिला पंचायत अधिकारी (डीपीओ) अशोक कटोच के साथ बैठक के बाद अपने इस्तीफे वापस ले लिए।

उन्होंने कहा कि बनिहाल की प्रखंड विकास अध्यक्ष (बीडीसी) रशीदा बेगम और रामसू के बीडीसी शफीक अहमद भी बैठक में मौजूद थे। बैठक में निर्वाचित प्रतिनिधियों को विभिन्न स्तरों पर होने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई।

प्रवक्ता ने कहा कि एसीडी ने उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं का समाधान करने और उनके इलाकों में तय समय पर विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन