आंदोलनरत किसानों को गुमराह किया गया, देशभर में किसान मोदी की योजनाओं से प्रसन्न हैं: जावडेकर

By भाषा | Updated: December 25, 2020 17:12 IST2020-12-25T17:12:53+5:302020-12-25T17:12:53+5:30

Agitating farmers were misled, farmers across the country are happy with Modi's plans: Javadekar | आंदोलनरत किसानों को गुमराह किया गया, देशभर में किसान मोदी की योजनाओं से प्रसन्न हैं: जावडेकर

आंदोलनरत किसानों को गुमराह किया गया, देशभर में किसान मोदी की योजनाओं से प्रसन्न हैं: जावडेकर

चेन्नई, 25 दिसंबर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि हाल में पारित तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे ‘कुछ’’ किसानों को उनके ‘राजनीतिक आकाओं’ ने गुमराह किया है और वे चीजों को ऐसे पेश कर रहे हैं कि जैसे किसान उनके साथ हैं।

कृषि कानूनों के विरोध को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जावडेकर ने कहा, ‘‘ वह पखवाड़े में एक बार ही तो लोगों के सामने आते हैं।’’ उन्होंने गांधी को इन केंद्रीय कानूनों पर खुली बहस की चुनौती दी।

केंद्रीय पर्यावरण एवं सूचना मंत्री ने कहा कि भारत में किसान कृषि कानूनों एवं अन्य किसानोन्मुख पहल जैसे प्रधानमंत्री किसान योजना से खुश हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई द्वारा मरैमलई नगर के समीप आयोजित सभा में किसानों को संबोधित करते हुए जावडेकर ने दावा किया, ‘‘ पंजाब के किसानों को पिछली संप्रग शासन की तुलना में राजग के शासनकाल में हर साल न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में दोगुनी धनराशि मिली है। उनकी आय पहले ही दोगुनी हो गयी है और वे इसे महसूस भी कर रहे हैं। इसपर भी, वे आंदोलन कर रहे हैं, क्योंकि वे गुमराह किये जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन देशभर में बहस का बड़ा विषय हो गया है, क्योंकि ‘कुछ किसानों एवं उनके राजनीतिक आकाओं ने दिल्ली और उसके आसपास आंदोलन छेड़ा और यह दिखाया कि यह अखिल भारतीय आंदोलन है और भारत के किसानों के पक्ष में है।’’

मंत्री ने कहा , ‘‘लेकिन सभी जगह किसान नये कानूनों से खुश हैं और किसान कल्याण योजनाएं जारी रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Agitating farmers were misled, farmers across the country are happy with Modi's plans: Javadekar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे