लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में महिलाओं से छेड़खानी के आरोप में भाजपा उम्मीदवार का एजेंट गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 26, 2021 13:08 IST

Open in App

कोलकाता, 26 अप्रैल पश्चिम बंगाल में रासबिहारी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा के एजेंट को शहर के न्यू अलीपुर इलाके में एक मतदान केंद्र पर कुछ महिलाओं से छेड़खानी के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस बारे में बताया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अंदर कई महिलाओं ने मोहन राव पर विद्या भारती स्कूल मतदान केंद्र के उनका हाथ पकड़ कर उन्हें घसीटने का आरोप लगाया था।

उन्होंने बताया, ‘‘इस संबंध में हमें शिकायत मिली और मामले में जांच जारी है।’’

राव ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई।

इस बीच साहा ने आरोप लगाया, ‘‘तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता इलाके में व्यवधान पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया में जान बूझ कर बाधा उत्पन्न करने का प्रयास है।’’

राज्य में सातवें चरण में 34 सीटों पर मतदान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग