लाइव न्यूज़ :

एजेंसियां अपना काम करती है, हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं : अनुराग ठाकुर ने आयकर छापों पर कहा

By भाषा | Updated: July 22, 2021 16:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई मीडिया समूहों ‘दैनिक भास्कर’ और ‘भारत समाचार’ पर आयकर के छापों को लेकर विपक्षी दलों के आरोपों के बीच सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि एजेंसियां अपना काम करती हैं और ‘‘इनमें हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं होता ।’’

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बारे में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में यह बात कही ।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरी जानकारी जरूर लेनी चाहिए । कई बार जानकारी के अभाव में भी बहुत सारे विषय ऐसे आते हैं जो सत्य से परे होते हैं।

ठाकुर ने कहा, ‘‘ एजेंसियां अपना काम करती हैं और उन पर हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं होता है । ’’

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोपों में दो प्रमुख मीडिया समूहों - ‘दैनिक भास्कर’ और उत्तर प्रदेश के हिंदी समाचार चैनल ‘भारत समाचार’ के विभिन्न शहरों में स्थित परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे गये।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दैनिक भास्कर के मामले में छापेमारी भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद और कुछ अन्य स्थानों पर की जा रही है।

‘दैनिक भास्कर’ और ‘भारत समाचार’ पर आयकर के छापों पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘ कितना और गला घोटेंगे मीडिया का ? कितनी और दबिश मानेगा मीडिया ? कब तक सच पर सत्ता की बेड़ियां रहेंगी ?’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘दैनिक भास्कर’ और ‘भारत समाचार’ पर आयकर के छापों को मीडिया को डराने की कोशिश बताते हुए मांग की कि ऐसी कार्रवाई तुरंत रुकनी चाहिए और मीडिया को स्वतंत्र तरीके से काम करने देना चाहिए।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, “पत्रकारिता पर मोदी शाह का प्रहार!! मोदी शाह का एकमात्र हथियार आईटी, ईडी, सीबीआई। मुझे विश्वास है अग्रवाल बंधु डरेंगे नहीं। दैनिक भास्कर के विभिन्न ठिकानों पर आयकर जांच शाखा की छापामार कार्रवाई शुरू....प्रेस कॉन्प्लेक्स सहित आधा दर्जन स्थानों पर मौजूद है आयकर की टीम।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है