लाइव न्यूज़ :

पशुओं को आग से बचाने की कोशिश में वृद्ध किसान की जलकर मौत

By भाषा | Updated: December 6, 2020 14:59 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), छह दिसम्बर बहराइच ज़िले के रूपईडीहा थानांतर्गत गनेशपुर गांव में शनिवार रात जलती झोपड़ी से गाय और बछड़ों को बचाने की कोशिश में एक वृद्ध किसान की जलकर मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने रविवार को बताया कि इतवारी लाल आर्य (72) अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। वहीं पास में उनकी दो गाय और उनके एक-एक बछड़ा व बछिया बंधे थे।

उन्होंने बताया कि रात में झोपड़ी के निकट कूड़ा डालने वाले स्थान पर किसी ने चूल्हे की जलती हुई राख डाल दी जिससे कूड़े में आग लग गयी और आग धीरे धीरे झोपड़ी तक पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि आग लगने से इतवारी जाग गए और अपने पशुओं को बचाने के लिए उन्हें खोलने लगे। उसी समय जलती हुई झोपड़ी गिर गई।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पास के तालाब से दो पंपिंग सेट लगाकर आग बुझाई लेकिन तब तक इतवारी और उनके चारों पशुओं की जल कर मौत हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार शव का जिला अस्पताल में तथा पशुओं के शवों का पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी जय चंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों को कृषक दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख और पशुओं की क्षति के लिए 80 हजार रुपये तथा एक माह का राशन दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा