लाइव न्यूज़ :

अगरतला-अखौरा रेल लाइन परियोजना दिसंबर तक पूरी हो जाएगी: अधिकारी

By भाषा | Updated: August 15, 2021 18:37 IST

Open in App

अगरतला, 15 अगस्त त्रिपुरा की राजधानी अगरतला और बांग्लादेश के अखौरा के बीच 980 करोड़ रुपये की लागत वाली रेल लाइन परियोजना दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को दी।

उल्लेखनीय है कि 15.6 किलोमीटर लंबा रेल लिंक बांग्लादेश में गंगासागर को भारत में निश्चिंतपुर और निश्चिंतपुर से अगरतला रेलवे स्टेशन से जोड़ेगा।

इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के उप मुख्य अभियंता रमण सिंगला ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘भारत की ओर का काम पहले ही पूरा हो चुका है। बांग्लादेश की ओर काम कोविड से संबंधित लॉकडाउन के कारण रोक दिया गया था, लेकिन यह सोमवार से फिर से शुरू होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरी परियोजना इस साल दिसंबर तक पूरी हो जाएगी।’’

अधिकारी ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डीओएनईआर) भारत की तरफ 5.46 किमी पटरी बिछाने की लागत वहन कर रहा है और बांग्लादेश की तरफ 10.6 किमी लंबी पटरी बिछाने की लागत विदेश मंत्रालय वहन कर रहा है।

इरकॉन इंटरनेशनल दोनों तरफ परियोजना के निर्माण के लिए कार्यकारी एजेंसी है।

निश्चिंतपुर में एक ट्रांसशिपमेंट यार्ड है जो पूर्वोत्तर क्षेत्र में पहला है और बांग्लादेश से आने वाले यात्री वहां उतरेंगे। भारत आने वाला माल भी निश्चिंतपुर में उतारा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस