लाइव न्यूज़ :

आम आदमी की जेब पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार, 15 दिन में दूसरी बार बढ़े LPG गैस सिलेंडर के दाम, अब इतने रुपये हुआ महंगा

By अमित कुमार | Updated: December 15, 2020 11:34 IST

इसी महीने 3 दिसंबर को गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। अब ऐसी खबर है कि गैस सिलेंडरों की कीमतों में 50 रुपये और बढ़ा दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा किया गया है।देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर के रेट को बढ़ाया है।

कोरोना वायरस महामारी के बीच लग रहे एक के बाद एक झटके आम आदमी की जेब पर गहरा असर छोड़ रहा है। रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली जरूरतों के सामान के  भाव बढ़ने से आम आदमी को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस की वजह से पहले से ही महंगाई बढ़ी हुई है। ऐसे में अब एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। 

एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 694 रुपये हो गई है। 15 दिनों के भीतर यह दूसरी बार गैस सिलेंडरों की कीमतों को बढ़ाया गया है। इससे पहले तेल कंपनियों ने 3 दिसंबर को गैस सिलेंडर के भाव में 50 रुपये का इजाफा किया था। 

महज 15 दिनों में एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम 100 रुपये बढ़ गए है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 694 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। पहले इसकी कीमत 644 रुपये प्रति सिलेंडर थी। सिलेंडरों के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर गहरा असर पड़ने वाला है। रसोई गैस सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx)

टॅग्स :इंडियाएलपीजी गैसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल