Afternoon Top News: पीएम मोदी ने देश के युवा वैज्ञानिकों को दिए चार 'मंत्र', ऑस्ट्रेलियाई पीएम रद्द कर सकते हैं भारत दौरा

By भाषा | Updated: January 3, 2020 16:17 IST2020-01-03T16:17:20+5:302020-01-03T16:17:20+5:30

इराक की राजधानी बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को अमेरिकी हमले में ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गयी है। ईरान और अमेरिका ने इस सूचना की पुष्टि की है।

Afternoon Top News: 3rd january 2019, narendra modi, australia pm, jammu kashmir, amit shah | Afternoon Top News: पीएम मोदी ने देश के युवा वैज्ञानिकों को दिए चार 'मंत्र', ऑस्ट्रेलियाई पीएम रद्द कर सकते हैं भारत दौरा

Afternoon Top News: पीएम मोदी ने देश के युवा वैज्ञानिकों को दिए चार 'मंत्र', ऑस्ट्रेलियाई पीएम रद्द कर सकते हैं भारत दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवा वैज्ञानिकों से ‘‘नवोन्मेष, पेटेंट, निर्माण और समृद्धि’’ की दिशा में आगे बढ़ने की शुक्रवार को अपील करते हुए कहा कि ये चार कदम देश को तेजी से विकास की तरफ ले जाएंगे। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने शुक्रवार को दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति के मालिकाना हक देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कासिम सुलेमानी की बगदाद में मौत: इराक की राजधानी बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को अमेरिकी हमले में ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गयी है। ईरान और अमेरिका ने इस सूचना की पुष्टि की है।

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों को किसी ने ‘राष्ट्र विरोधी’ नहीं कहा: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि हिरासत में चल रहे पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकार में किसी ने भी ‘‘राष्ट्र विरोधी’’ नहीं कहा है और उनकी रिहाई पर फैसला केंद्र शासित प्रशासन करेगा।

ईरानी कमांडर की हत्या के बाद कच्चे तेल के दाम बढ़े: अमेरिका के हमले में ईरानी कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति का इस्तीफा स्वीकार: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति रतन लाल हांगलू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी।

इंडोनेशिया में बाढ़ में 43 की मौत: इंडोनेशिया में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण जकार्ता और आसपास के इलाकों में 43 लोगों की मौत हो गई। बचावकर्मी शुक्रवार को लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं और स्वास्थ्य अधिकारी बीमारियां फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पीएम रद्द कर सकते हैं भारत की यात्रा: ऑस्ट्रेलिया में जंगलों में लगी भीषण आग के बीच प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को ऐसे संकेत दिये कि वह भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा रद्द कर सकते हैं। यह यात्रा 13 जनवरी से होने वाली है।

तोक्यो में ओलंपिक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद: पी वी सिंधू समेत शीर्ष भारतीय सितारे भले ही फार्म में नहीं हो लेकिन देश के बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को उम्मीद है कि तोक्यो में उनकी टीम ओलंपिक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।

एनसीएलएटी-टाटा विवादः राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने शुक्रवार को टाटा-मिस्त्री मामले में कंपनी पंजीयक (आरओसी) की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा लिया है। 

Web Title: Afternoon Top News: 3rd january 2019, narendra modi, australia pm, jammu kashmir, amit shah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे