लाइव न्यूज़ :

सीएम अमरिंदर सिंह का ट्वीट, कांग्रेस को युवा नेता की जरूरत है, जो हुनर, कौशल, जज्बे से जान फूंक सके

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 6, 2019 13:01 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दे दिया है। कैप्टन अमरिंदर ने कहा है कि कांग्रेस की कमान किसी युवा नेता को संभालनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष के पद से राहुल गांधी के इस्तीफे पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान आया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने जो फैसला लिया, वह दुर्भायपूर्ण है। लेकिन इस सच को भी झुठलाया नहीं जा सकता।पार्टी को इस समय एक युवा नेता की ही जरूरत है। जो अपने हुनर, कौशल और जज्बे से पार्टी में जान फूंक सके।

कांग्रेस में हलचल तेज है। कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी इस्तीफा दे चुके हैं। हर नेता अलग-अलग बयान दे रहे हैं। दो दिन पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और दिग्गज नेता अहमद पटेल मिल चुके हैं।

अभी भी कांग्रेस के नेता मान रहे है कि राहुल गांधी मान जाएंगे। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दे दिया है। कैप्टन अमरिंदर ने कहा है कि कांग्रेस की कमान किसी युवा नेता को संभालनी चाहिए।कांग्रेस अध्यक्ष के पद से राहुल गांधी के इस्तीफे पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान आया है।

उनका कहना है कि राहुल गांधी ने जो फैसला लिया, वह दुर्भायपूर्ण है। लेकिन इस सच को भी झुठलाया नहीं जा सकता कि पार्टी को इस समय एक युवा नेता की ही जरूरत है। जो अपने हुनर, कौशल और जज्बे से पार्टी में जान फूंक सके।

पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर सके। सीडब्ल्यूसी से मेरा आग्रह है कि युवा नेता को ही पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंपने की दिशा में सोचें, ताकि वह जमीनी स्तर पर काम करके पार्टी को जन-जन में लोकप्रिय बनाए।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि किसी युवा नेता को ही कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की जगह लेनी चाहिए, जो कि कांग्रेस को वापसी करने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि दूरगामी सोच रखने वाला कोई युवा नेता ही गांधी के ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ इस्तीफे के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को ‘‘प्रेरित करेगा’’ । सिंह ने कांग्रेस कार्यकारी समिति (सीडब्ल्यूसी) को राहुल की जगह लेने के लिए एक करिशमाई और युवा नेता को ढूंढने की अपील की जो लोगों को ‘‘प्रेरित करे’’ और जो पूरे भारत की पसंद हो और जिसकी जमीनी स्तर पर भी पकड़ अच्छी हो।

उन्होंने कहा, ‘‘ राहुल ने युवा नेतृत्व को पार्टी की बागडोर देने और उसे ऊंचाई पर पहुंचाने का रास्ता दिखाया।’’ उन्होंने कहा कि भारत सबसे बड़ी युवा आबादी के मामले में दुनिया में अग्रणी है, यह स्वभाविक है कि एक युवा नेता इसे समझ सकेगा और लोगों की आकांक्षाओं एवं इच्छाओं को और अधिक अच्छे से जानेगा।

सिंह ने कहा, ‘‘ पार्टी नेतृत्व में कोई भी बदलाव भारतीय समाज की वास्तविकता को प्रतिबिंबित करने वाला होना चाहिए, जहां उसकी 65 प्रतिशत आबादी की आयु 35 वर्ष से कम है।’’ सिंह ने कहा कि गांधी का इस्तीफे को लेकर दृढ़ रुख निराशाजनक और पार्टी के लिए एक धक्का है, जिससे एक युवा नेता के करिश्माई नेतृत्व के अधीन ही उभरा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘ केवल एक युवा नेता ही पार्टी में नई जान फूंक सकता है।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीअमरिंदर सिंहपंजाबअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी