मुंबई में दो दिनों के बाद संक्रमण के मामले 500 के पार, 10 की मौत

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:33 IST2021-07-14T20:33:22+5:302021-07-14T20:33:22+5:30

After two days in Mumbai, cases of infection cross 500, 10 died | मुंबई में दो दिनों के बाद संक्रमण के मामले 500 के पार, 10 की मौत

मुंबई में दो दिनों के बाद संक्रमण के मामले 500 के पार, 10 की मौत

मुंबई, 14 जुलाई मुंबई में पिछले दो दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के 500 से कम मामले आए लेकिन बुधवार को 635 मामलों की पुष्टि हुई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

बीएमसी ने बताया कि मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से 10 लोगों की मौत हो गयी। नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 7,29,250 और मृतक संख्या 15,654 हो गयी है।

मुंबई में मंगलवार को 441 मामले आए थे जो इस साल नौ फरवरी (375) के बाद सबसे कम मामले थे। वहीं सोमवार को 478 मामलों की पुष्टि हुई थी। बीएमसी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 35,968 नमूनों की जांच की गयी और अब तक 76,28,469 नमूनों की जांच हो चुकी है। मुंबई में ठीक होने की दर 96 प्रतिशत है।

मुंबई में सील इमारतों की संख्या 75 हैं और झुग्गियों और चॉल में आठ निषिद्ध क्षेत्र हैं। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 11,163 मामले चार अप्रैल को आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: After two days in Mumbai, cases of infection cross 500, 10 died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे