लाइव न्यूज़ :

टीएमसी के बाद भाजपा कम अंतर से हार वाली सीटों पर पुनर्गणना के लिए कर सकती है अदालत का रुख

By भाषा | Updated: June 20, 2021 00:12 IST

Open in App

कोलकाता, 19 जून पश्चिम बंगाल की भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को कहा कि पार्टी उन सीटों पर पुनर्गणना का अनुरोध अदालत से करने के विकल्पों पर मंथन कर रही है जहां भाजपा हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान बेहद कम मतों के अंतर से पराजित हुई।

घोष ने मुर्शिदाबाद में संवाददाताओं से कहा, '' हम इस मुद्दे पर अपने वकीलों से चर्चा कर रहे हैं।''

हाल ही में तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम समेत पांच सीटों पर वोटों की दोबारा गिनती किए जाने का अनुरोध करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इन सीटों पर तृणमूल कांग्रेस मामूली अतंर से हार गई थी। इसके बाद अब घोष का यह बयान सामने आया है।

नंदीग्राम सीट पर पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी पूर्व में उनके सहयोगी रहे भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से 1956 वोट से चुनाव हार गई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे