लाइव न्यूज़ :

बाघों, शेरों के बाद अब तेंदुओं की संख्या बढ़ना ‘बहुत अच्छी खबर’: मोदी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 09:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में बाघों और शेरों के बाद अब तेंदुओं की संख्या बढ़ने को ‘‘बहुत अच्छी खबर’’ बताया और इसके लिए मंगलवार को वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोगों को बधाई दी।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को ‘भारत में 2018 में तेंदुओं की स्थिति’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की थी। इसके मुताबिक भारत में तेंदुओं की संख्या 2014 में करीब 8,000 थी जो 2018 में बढ़कर लगभग 12,852 से अधिक हो गई है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बहुत अच्छी खबर। बाघों और शेरों के बाद अब तेदुओं की संख्या बढ़ी है। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोगों को बधाई। हमें इस प्रयास को जारी रखना है और वन्यजीवों के लिए सुरक्षित ठिकाना सुनिश्चित करना है।’’

रिपोर्ट जारी करने के बाद जावड़ेकर ने कहा था कि तेंदुओं के अलावा देश में बाघों और शेरों की संख्या भी बढ़ी है, जो दिखाता है कि देश अपनी पारिस्थितिकी और जैव विविधता दोनों की अच्छे से रक्षा कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘2014 में तेंदुओं की संख्या 8,000 थी। बाघों, एशियाई शेरों और अब तेंदुओं की संख्या में वृद्धि दर्शाती है कि भारत किस तरह अपने पर्यावरण, पारिस्थितिकी और जैव विविधता की रक्षा कर रहा है।’’

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2018 में तेंदुओं की संख्या 12,852 थी, जिनमें से सबसे अधिक 3,421 तेंदुए मध्य प्रदेश में पाए गए। कर्नाटक में इनकी संख्या 1,783 और महाराष्ट्र में 1,690 है।

पूर्वोत्तर के पहाड़ी क्षेत्र में सिर्फ 141 तेंदुए पाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Crisis: दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडिगो संकट पर केंद्र सरकार को लगाई फटकार, पूछा- "ऐसी स्थिति कैसे हुई"

क्राइम अलर्टRajkot Rape: 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, अधेड़ उम्र के शख्स ने नाबालिग के गुप्तांग में डाली लोहे की रॉड

भारतGoa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स ने जमानत के लिए दिल्ली कोर्ट में लगाई अर्जी, गिरफ्तारी से बचने के लिए दायर की याचिका

क्राइम अलर्टDelhi: पूर्वी दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, फौरन खाली कराया गया; पुलिस मौजूद

कारोबारShare Market Today: लगातार गिरावट के बाद शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: पुलिस वाहन से ट्रक की जोरदार टक्कर, 4 जवानों की दर्दनाक मौत

भारतCensus 2027: भारत में पहली बार होगी डिजिटल जनगणना, 2027 में नए तरीके से होगा काम; जानें कैसे

भारतDelhi: होटलों में तंदूर में कोयले के इस्तेमाल पर रोक, खुले में कचरा जलाने पर लगेगा 5000 का जुर्माना; बढ़ते AQI पर सरकार सख्त

भारतट्रंप के टैरिफ लागू करने के बीच भारत-अमेरिका की आज ट्रेड वार्ता, दिल्ली में होगी बैठक

भारतGoa Fire Incident: लूथरा ब्रदर्स के बिजनेस पार्टनर को पुलिस ने पकड़ा, जारी था लुक आउट सर्कुलर