लाइव न्यूज़ :

'टाईगर' के बाद शिवराज सिंह ने खुद को बताया ‘हीरो’, कहा-जहां जाता हूं स्वागत होता है

By राजेंद्र पाराशर | Updated: February 3, 2019 19:06 IST

भाजपा कार्यालय में आज सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की आयोजित कार्यशाला को संबोधित करने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे थे.

Open in App

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टाईगर के बाद अब खुद को हीरो बता दिया है. उन्होंने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जहां भी जाता हूं लोग मेरा हीरो जैसा स्वागत करते हैं.

भाजपा कार्यालय में आज सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की आयोजित कार्यशाला को संबोधित करने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे थे. उन्होंने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का ऐसा उपयोग कीजिए कि भाजपा मध्यप्रदेश में सभी की सभी सीटें जीते और नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनकर देश का नव निर्माण कर सकें.

उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि केंद्र में पुन: सरकार बनाने में सबसे बड़ा योगदान हमारे मध्यप्रदेश का हो. शिवराज सिंह न ेकहा कि न्यू इंडिया बनाने का सपना जो हमारे प्रधानमंत्री ने देखा है, उसे पूरा करने में योगदान हमें आगामी चुनाव में उन्हें जिताकर देना है. पूरी ताकत के साथ हमें जुटना है और सरकार के जनहितकारी फैसलों को जनता तक पहुंचाना है.

उन्होंने कहा कि मैं अपने दौरों में जहां भी जा रहा हूं, मेरा स्वागत हीरो जैसा हो रहा है. जनता अब कह रही है कि गलती हो गई, कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जनता अब रो रही हैं. राज्य के कांग्रेस सरकार पर भी उन्होंने निशाना साधा और कहा कि कमलनाथ सरकार अब रंग बदल रही है. हमारी सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को मौजूदा कांग्रेस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया. चुनाव के समय जितने वादे जनता से किये गए थे, अब उन सबसे मुकर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को ठीक से लागू किये बिना, राज्य बीमारी सहायता कोष को बंद कर दिया, जिसके कारण मरीज दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं. सरकार से आग्रह करता हूं कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें. आयुष्मान भारत और राज्य बीमारी सहायता कोष को शीघ्र लागू करे.

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया