लाइव न्यूज़ :

कांगो में ज्वालामुखी फटने के बाद भारतीय सेना की टुकड़ी ने नागरिकों,संरा परिसम्पत्ति की रक्षा की

By भाषा | Updated: May 23, 2021 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के तहत कांगो में तैनात भारतीय सेना की एक टुकड़ी ने मध्य अफ्रीकी देश के गोमा शहर के पास ज्वालामुखी फटने के बाद नागरिकों के साथ ही वैश्विक निकाय की परिसम्पत्ति की रक्षा की। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

शनिवार रात में माउंट नाइरागोंगो ज्वालामुखी लगभग दो दशकों में पहली बार फटा जिसके बाद गोमा में हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर भागे।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय टुकड़ी की पहल से ज्वालामुखी फटने के बाद नागरिकों और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के अन्य कर्मियों को तेजी से निकालने में मदद मिली।

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने यहां कहा, ‘‘आसन्न खतरे के मद्देनजर भारतीय दल की कार्रवाई से गोमा में नागरिकों और संयुक्त राष्ट्र के अन्य कर्मियों को वहां से निकालने एवं उसकी रक्षा करने में मदद मिली है।’’

संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के तहत कांगो में भारतीय सेना की महत्वपूर्ण उपस्थिति है, जिसका मुख्यालय पूर्वी शहर गोमा और सीमावर्ती रवांडा में है। भारतीय दल का ब्रिगेड मुख्यालय गोमा हवाई क्षेत्र के निकट स्थित है।

अधिकारियों ने कहा कि एहतियात के तौर पर, विभिन्न देशों की टुकड़ियों को संयुक्त राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा प्रणाली द्वारा सतर्क रहने के लिए कहा गया था तथा यह माना गया था कि वहां से निकलने की आवश्यकता नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि हालांकि, उड्डयन टुकड़ियों सहित अधिकांश टुकड़ियों को तुरंत वहां से निकाला गया।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय ब्रिगेड मुख्यालय ने शांत तरीके से कदम उठाते हुए शिविर में कर्मियों की संख्या 70 प्रतिशत कम कर दी और कुछ कर्मियों को सुरक्षा की दृष्टि से हिम्बी कंपनी ऑपरेटिंग बेस (सीओबी) भेज दिया।

उन्होंने कहा कि शिविर में कम संख्या में जवान बने रहे, यह सुनिश्चित करते हुए कि संयुक्त राष्ट्र और राष्ट्रीय परिसंपत्ति को कोई खतरा नहीं हो और साथ ही खाली उड्डयन बेस और वहां विमानन ईंधन को सुरक्षा प्रदान की जाए।

अधिकारियों में से एक ने बताया, ‘‘एक अवलोकन बिंदु भी स्थापित किया गया है जो ब्रिगेड मुख्यालय को लावा प्रवाह के वास्तविक समय की जानकारी दे रहा है, जो इसे संयुक्त राष्ट्र को सही जानकारी देने में सक्षम बनाता है।’’

उन्होंने कहा कि यह पता चला है कि लावे का प्रवाह अब काफी धीमा हो गया है।

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र संगठन मिशन का व्यापक उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, सार्वजनिक संस्थानों, प्रमुख शासन और सुरक्षा सुधारों का समर्थन करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह