लाइव न्यूज़ :

वीडियो वायरल होने के बाद विवादों में घिरीं तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार कौशानी मुखर्जी

By भाषा | Updated: April 3, 2021 21:43 IST

Open in App

कोलकाता, तीन अप्रैल अदाकारा से तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी बनीं कौशानी मुखर्जी शनिवार को विवादों में घिर गयीं जब उनका एक कथित वीडियो सामने आया जिसमें वह यह कहते हुए नजर आयीं कि ‘‘घर पर मां, बहन हैं तो वोट देने से पहले कृपया एक बार सोच लें।’’

कौशानी दो महीने पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई थीं और कृष्णानगर सीट से मुकाबले में हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के आईटी सेल ने उनके बयान के सिर्फ एक हिस्से को सामने रखा और इसे अलग रंग दे दिया।

कौशानी ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने इस तथ्य को रेखांकित किया था कि बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान है। यह राज्य भाजपा शासन वाले उत्तर प्रदेश की तरह नहीं है जहां हाथरस कांड हुआ। भाजपा के आईटी सेल ने ओछी राजनीति के लिए इस वीडियो को काट-छांट कर पेश किया।’’

कौशानी ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट कर इसे अपना मूल बयान बताया। इसमें वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करती हुई दिखीं और मतदाताओं से कह रही थीं ‘‘आपके घर पर मां-बहन हैं, भाजपा को वोट करने से पहले दो बार सोच लीजिए।’’

वीडियो में कौशानी यह भी कहते हुए दिखीं कि ‘‘दीदी के बंगाल में महिलाएं सुरक्षित हैं। अगर आप चाहते हैं कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के हाथरस जैसी घटना बंगाल में नहीं हो तो भाजपा को वोट नहीं दें।’’

अदाकारा से भाजपा नेता बनीं रूपा भट्टाचार्य ने एक पोस्ट में कौशानी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आपके बयानों ने सबको शर्मसार कर दिया है। ’’

वहीं, तृणमूल कांग्रेस की मंत्री शशि पांजा ने कहा कि कौशानी के बयान को वीडियो में काट-छांट कर पेश किया गया और पूरा बयान नहीं दिखाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता