लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव में जीत के बाद नीतीश ने लालू पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: November 3, 2021 18:08 IST

Open in App

पटना, तीन नवंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य में हाल ही में संपन्न उपचुनाव में लोगों ने उनके धुर विरोधी लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

दोनों सीटों पर कुमार की पार्टी जनता दल (यू) ने राष्ट्रीय जनता दल को पराजित किया।

नीतीश कुमार जद (यू) के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। कुमार वहां नवनिर्वाचित उम्मीदवारों गणेश भारती और राजीव कुमार सिंह को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक समारोह में शामिल हुए। भारती और सिंह ने क्रमशः कुशेश्वर स्थान (सुरक्षित) और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है।

कुमार ने कहा, “उपचुनाव हमारे लिए एक दुखद मौका था क्योंकि हमारे मौजूदा विधायकों की मृत्यु के कारण इसकी नौबत आयी। मैंने हमेशा माना है कि लोगों की इच्छा सबसे ऊपर है। उन्होंने हम पर भरोसा जताया है। जब तक उनका विश्वास बना रहेगा, हम उनकी सेवा करते रहेंगे।”

कुमार को उपचुनाव के परिणाम से बड़ी राहत मिली है। कुमार ने कहा, “हमारे उम्मीदवार जद (यू) के थे। लेकिन पूरे राजग ने जमीनी स्तर तक उनका मजबूती से समर्थन किया।” कुमार से लालू प्रसाद की विफलता के बारे में भी पूछा गया जो खराब स्वास्थ्य के बावजूद चुनाव प्रचार में उतरे थे और दावा किया था कि उपचुनावों में राजद की जीत से राजग में "भगदड़" मच जाएगी।

कुमार ने कहा, "मैं उनके बारे में क्या कह सकता हूँ? चुनाव के दौरान उन लोगों ने किस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया? यह अंतर है। हम लोगों की सर्वोच्चता में विश्वास करते हैं। वे (प्रसाद और उनका परिवार) हर किसी पर अधिकार जमाने में विश्वास करते हैं। लोगों ने अपनी पसंद साफ कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया