लाइव न्यूज़ :

सर्जरी के बाद अमिताभ ने कविता पोस्ट की, ‘‘दृष्टि हीन हूं, दिशाहीन नहीं’’

By भाषा | Updated: March 4, 2021 18:28 IST

Open in App

मुंबई, चार मार्च महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आंखों की सर्जरी के बाद बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक कविता साझा करते हुए कहा कि वह अभी ‘‘दृष्टिहीन’’, लेकिन ’’दिशाहीन’’ नहीं।

एक मार्च को अभिनेता की आंख की सर्जरी हुई। अभिनेता ने कविता में प्रशंसकों का भी उनकी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

बृहस्पतिवार को अपने आधिकारिक ब्लॉग पर पोस्ट की गई कविता में, बच्चन ने लिखा, ‘‘हूँ दृष्टिहीन ,पर दिशाहीन नहीं मैं, हूँ सुविधाहीन, असुविधाहीन नहीं मैं। सहलाने वालों की, मृदु है संगत, बहलाने वाले सब, यहाँ सुसज्जित। स्वस्थ रहने का प्यार मिला; हृदय प्रफुल्लित आभार खिला; कुछ क्षण के लिए हूँ मैं समयबद्ध, प्रार्थनाओं के लिए हूँ मैं करबद्ध। हाँ हूँ करबद्ध, सदा मैं करबद्ध।’’

अभिनेता ने सोमवार को कहा था कि उनका बेहतरीन इलाज किया जा रहा है।

बच्चन ने कहा, "इस उम्र में आंख की सर्जरी नाजुक होती है और सटीक देखभाल की जरूरत होती है। सबसे अच्छा काम किया जा रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा।"

उन्होंने निर्देशक विकास बहल के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग से पहले पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद जतायी।

बच्चन की चार फिल्में आने वाली हैं, जिनमें "ब्रह्मास्त्र", "मईडे", "चेहरे" और "झुंड" शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां