लाइव न्यूज़ :

एलएसआर की छात्रा की खुदकुशी के बाद डीयू के कॉलेजों ने विद्यार्थियों की मदद के लिए उठाए कदम

By भाषा | Updated: November 22, 2020 14:25 IST

Open in App

(गुंजन शर्मा)

नयी दिल्ली, 22 नवंबर आर्थिक तंगी के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की एक छात्रा के खुदकुशी करने के बाद, कॉलेजों ने कोविड-19 महामारी के दौरान ऐसे विद्यार्थियों की मदद करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें विद्यार्थियों की मानसिक सेहत के लिए उनसे संवाद करना, जरूरतमंद विद्यार्थियों को इंटरनेट डेटा कार्ड से लेकर लेपटॉप मुहैया कराना शामिल है।

लेडी श्रीराम (एलएसआर) कॉलेज की एक छात्रा ने अपनी पढ़ाई को जारी रखने में आ रही आर्थिक परेशानियों के कारण कथित रूप से खुदकुशी कर ली थी।

एलएसआर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुमन शर्मा के मुताबिक, कॉलेज प्रशासन ने कुछ पाठ्यक्रमों की फीस कम करने, लेपटॉप मुहैया करने के लिए एक समिति गठित करने और द्वितीय वर्ष की कुछ छात्राओं को छात्रावास में रहने की इजाजत देने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि देखा गया है कि परिसर में नहीं होने की वजह से विद्यार्थी कुछ सुविधाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, लिहाजा कॉलेज ने इस साल की फीस में इस तरह के कुछ शुल्कों को हटा दिया है। इससे फीस में कमी आई है। साथ ही, फीस को किस्तों में भी देने का विकल्प दिया गया है।

मिरांडा हाउस कॉलेज की प्राचार्य बिजयलक्ष्मी नंदा ने कहा कि कॉलेज उन छात्राओं को इंटरनेट डेटा का रिचार्ज कराने पर काम कर रहा है, जिनका बोझ महामारी के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं की वजह से बढ़ गया है।

नंदा ने कहा, " हमें इस बात का एहसास लॉकडाउन के पहले महीने में ही हो गया था कि सिर्फ ऑनलाइन कक्षाएं ही पर्याप्त नहीं हैं और मानसिक स्वास्थ्य के लिए समान ध्यान देना चाहिए। हमने कुछ कदम उठाए थे लेकिन अब प्रयासों को बढ़ाएंगे और (छात्राओं से) एक एक करके बात करेंगे। "

उन्होंने कहा, " हम फीस माफी ही नहीं बल्कि इंटरनेट डेटा कार्ड रिचार्ज कराकर भी छात्राओं को आर्थिक मदद करने की पेशकश के विकल्प पर काम कर रहे हैं ताकि ऑनलाइन कक्षाओं में उनकी मदद हो सके। "

सेंट स्टीफंस कॉलेज के स्टाफ एसोसिएशन ने कॉलेज के प्रधानाचार्य से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे विद्यार्थियों से संपर्क करने के लिए समिति गठित करने की मांग की है।

नंदा ने कहा, "जैसा कि हम सब वाकिफ हैं, महामारी ने समाज पर बड़ी परेशानी डाली है। लोगों की आर्थिक परेशानी बढ़ी है और हमारे कुछ छात्र ऑनलाइन कक्षाओं और फीस का भुगतान करने में वास्तविक परेशानी का सामना कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, " हमारे संकाय के कुछ सदस्यों को फीस का भुगतान करने और ऑनलाइन कक्षाएं लेने के लिए उपकरण (मोबाइल या लेपटॉप आदि) को प्राप्त करने में विद्यार्थियों की ओर से मदद के आग्रह मिले हैं। हमें आशंका है कि ऐसे कई और विद्यार्थी हो सकते हैं, जिन्होंने हमसे संपर्क नहीं किया है। "

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की प्रधानाचार्य सिमरित कौर ने बताया कि कॉलेज को लॉकडाउन के बाद से ही विद्यार्थियों की ओर से छात्रवृत्ति और लेपटॉप के लिए आग्रह मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ विद्यार्थी हैं जिनके पास खुद के उपकरण हैं लेकिन ऐसे भी विद्यार्थी हैं जिन्हें लेपटॉप की जरूरत है। हमने प्रत्येक छात्र को उस तरह की मदद देने की कोशिश की है जिस तरह की मदद की उन्हें जरूरत थी। "

दिल्ली विश्वविद्यालय मार्च से ही बंद है और कक्षाएं ऑनलाइन चल रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos