लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद दूसरी बार किसी की मौत नहीं हुई, 66 मामले आए

By भाषा | Updated: July 24, 2021 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस की वजह से किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई, जबकि संक्रमण के 66 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत है। यह महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद से दूसरी बार है कि शहर में संक्रमण की वजह से एक दिन में किसी की मौत नहीं हुई है। 18 जुलाई को भी शहर में संक्रमण के कारण किसी भी मरीज ने दम नहीं तोड़ा था जबकि 51 मामले आए थे।

इस साल दो मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की वजह से किसी की मौत नहीं हुई थी और संक्रमण के 217 मामले आए थे तथा संक्रमण दर 0.33 फीसदी थी। शहर अप्रैल-मई में कोविड की दूसरी लहर की चपेट में आ गया था।

शुक्रवार को दिल्ली में 58 मामले आए थे तथा एक शख्स की मौत हुई थी तथा संक्रमण दर 0.09 फीसदी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos